Share Market Hindi Guide

Get all the financial related content ranging from stock | share market to investments, banking, making money, good returns, economy etc. यहां इस ब्लॉग में आपको वित्तीय | फाइनेंसियल संबंधी सभी तरह की जानकारी हिंदी भाषा में भी मिलेगी| शेयर बाजार, निवेश, इन्वेस्टमेंट, बैंकिंग, उचित रिटर्न, इकोनॉमी आदि सभी तरह की जानकारी मिलेगी|

Search This Blog

क्या शेयर बाजार में लगाया गया पैसा सुरक्षित है | निवेश कितना सुरक्षित है

Share bajar me lagaya gaya paisa kitna surakshit hai. Janiye nivesh surakshit hai share market me

शेयर बाजार में निवेश कितना सुरक्षित है यह इस बात पर निर्भर करता है कि निवेशक किस तरीके से बाजार में निवेश करता है| यदि निवेशक बाजार और कंपनियों का अच्छा तकनीकी विश्लेषण करके लम्बे समय के लिए पैसा लगाता है तो निवेशक के लिए शेयर बाजार पूरी तरह सुरक्षित है| इसके विपरीत यदि निवेशक केवल आस पास के लोगों की बातों को सुनकर जल्दी जल्दी मुनाफा कमाने की भावना से शेयर बाजार में निवेश करता है तो ऐसा निवेशक हमेशा जोखिम में बना रहता है या यूँ कहें ऐसे निवेशक का पैसा शेयर बाजार में बिलकुल भी सुरक्षित नहीं होता|

डी मैट अकॉउंट क्या होता है | What is Demat Account in Hindi

Demat account kya hota hai.

डीमैट अकाउंट ऐसा अकाउंट होता है जिसमे प्रतिभूतियों जैसे शेयरों, बांड्स, डिबेंचर आदि को रखा जाता है| जिस तरह बैंक अकाउंट में हमारे पैसे डिजिटली रूप में रखे रहते हैं ठीक उसी तरह डी मैट अकाउंट में शेयरों को डिजिटली रूप में रखा जाता है|

शेयर ब्रोकर को कैसे चुनें | Share broker ko kaise chune

ACHCHA SHARE BROKER CHUNE

शेयर बाजार में ट्रेडिंग व शेयरों की खरीद बिक्री केवल वही लोग कर सकते हैं जिन्हे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा ट्रेडिंग के लिए लाइसेंस प्राप्त है| ब्रोकर शेयर बाजार के लाइसेंसधारी सदस्य होते हैं इसलिए शेयर बाजार में ट्रेडिंग ब्रोकर के माध्यम से ही किया जाता है|

शेयर बाजार में सफलता पाने के सुपर तरीके

SHARE BAJAR | MARKET ME SAFALTA PANE KE TARIKE

शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है यह बात सही है| लेकिन यदि शेयर बाजार में निवेश के कुछ पक्के नियमों का धैर्य से, परिश्रम से और लगन से उपयोग किया जाए तो जोखिम को काफी कम किया जा सकता है तथा निवेश की गयी पूंजी को दोगुना तिगुना भी किया जा सकता है| आइये कुछ ऐसे नियम देखते हैं जिनका उपयोग करके शेयर बाजार में सफलता पायी जा सकती है:-

निवेश करने से पहले ध्यान रखने योग्य मुख्य बातें

Share bajar me paisa lagane se pehle va sheyaron me nivesh karne se pehle kin baton kaa dhyaan rakhen.

निवेशकों के मन में हमेशा यही बात चलती रहती है कि अपनी पूंजी को कहाँ और कैसे निवेश पे लगाया जाए जिससे उन्हें अच्छा रिटर्न मिलें| हर कोई यही चाहता है कि निवेश करने के बाद वह ऐसी स्थिति में न आए जिसमे उसको उचित रिटर्न न मिले या उसकी पूंजी ही न फंस जाए| यदि शेयर बाजार की बात करें तो इसमें निवेश काफी जोखिम भरा होता है इसलिए यहां काफी सम्भल कर निवेश करना होता है| यहां कुछ ऐसी मुख्य बातें बताई गयी हैं जिनको यदि निवेश करने से पहले ध्यान में रखा जाए तो ऊपर बताई हुई स्थिति से काफी हद तक बचा जा सकता है :- 

आईपीओ IPO क्या होता है | IPO kya hota hai | IPO meaning in hindi

जब कोई भी कम्पनी पहली बार अपने शेयर निवेशकों के सामने खरीदने के लिए प्रस्तुत करती है तो इसे IPO ( इनिशियल पब्लिक ऑफर  ) कहते हैं| अर्थात आईपीओ ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत कम्पनी अपनी सिक्योरिटीज को अस्तित्व में लाती है| 

डिविडेंड | लाभांश क्या होता है What is share dividend in hindi

share par milne vala dividend kya hota he

कंपनियां वर्ष में एक या दो बार व्यापार से अर्जित लाभ का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों को उनकी शेयरों की संख्यां के अनुपात में डिविडेंड के रूप में बांटती हैं| यह डिविडेंड शेयर की फैस वैल्यू पर होता है न की शेयर की बाजार कीमत पर|

शेयर होल्डर कौन होते हैं | Company me Share Holder kon hote hen

यदि कोई व्यक्ति या निवेशक किसी कम्पनी के शेयर खरीदता है तो वह व्यक्ति कंपनी का शेयर होल्डर बन जाता है|

Jab koi vyakti ya niveshak kisi company ke share kharidta he to ve vyakti kampni ka share holder ban jata he.

जानिये शेयर बाजार क्या है | स्टॉक मार्किट | What is Share Market in Hindi

Share bajar kya hota he | Stock market kya he

शेयर बाजार ऐसा बाजार होता है जहां कंपनियों के शेयरों की खरीद बिक्री होती है| मुख्य रूप 2 तरह के शेयर बाजार होते हैं 1)  प्राइमरी मार्किट 2) सेकेंडरी मार्किट|

म्यूचुअल फंड क्या होता है | What is Mutual Funds in Hindi

Mutual Fund kya hota he | Mutul fund kese fayda deta he 

म्यूचुअल फंड निवेश का ऐसा तरीका है जो बिना शेयर बाजार में उतरे कम जोखिम के साथ साथ अच्छा रिटर्न देता है| यह ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद होता है जिन्हे शेयर बाजार की कम जानकारी है या जो शेयर बाजार में जोखिम लेने से डरते हैं|

डिबेंचर क्या होते हैं | What is Debentures in Hindi

Debenture kya hote hen 

डिबेंचर का साधारण भाषा में मतलब है ऋण लेना| कंपनियां ऋण के द्वारा धन एकत्रित करने के लिए डिबेंचर जारी  करती हैं| जिस तरह इक्विटी शेयर्स जारी करके कंपनियां धन जुटानी हैं उसी तरह डिबेंचर भी कम्पनी द्वारा धन जुटाने का तरीका है| जो लोग व निवेशक किसी कम्पनी के डिबेंचर खरीदते हैं उन्हें डिबेंचर होल्डर्स कहा जाता है| डिबेंचर कम्पनी के ऊपर एक तरह का लोन होता है जिसे भविष्य में एक निश्चित तारीख को डिबेंचर होल्डर्स को लौटाया जाता है| इक्विटी के मुकाबले डिबेंचर को अधिक सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसमें डिबेंचर होल्डर्स को प्रतिवर्ष ब्याज मिलता है| इक्विटी शेयरधारकों को लाभांश का भुगतान करने से पहले इस ब्याज का भुगतान डिबेंचर होल्डर्स को किया जाता है|

वित्तीय प्रतिभूतियां क्या होती हैं | What is financial securities in hindi

Stock / Share market me securities kya hoti hen | Bajar me finance securities ko samjhe

प्रतिभूतियां ऐसे कागजी सर्टिफिकेट व ऐसे वित्तीय साधन होते हैं जिनका कुछ मौद्रिक मूल्य होता है और जिन्हे खरीदा व बेचा जा सकता है| प्रतिभूतियों के कई प्रकार होते हैं जैसे इक्विटी प्रतिभूतियां, ऋण प्रतिभूतियाँ (बॉन्ड, डिबेंचर) आदि| प्रतिभूतियां ही किसी कम्पनी के लिए पूंजी जुटाने के तरीकों में सबसे मुख्य तरीका होता है| उदाहरण के लिए कम्पनियां इक्विटी प्रतिभूतियों को आईपीओ के जरिये निवेशकों को बेचकर अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लये धन जुटाती हैं| 

शेयर बाजार में कैसे प्रवेश करें | Steps To Enter in Stock Market in Hindi

Share market me kese entry karen | kese parvesh karen stock market me

शेयर बाजार निवेश का ऐसा विकल्प है जिसमे सबसे अधिक रिटर्न मिलता है हालांकि सबसे ज्यादा जोखिम भी  शेयर बाजार में ही होता है| शेयर बाजार से केवल वही निवेशक लाभ कमा सकता है जिसे शेयर बाजार का अच्छा ज्ञान हो| जो लोग आसपास के लोगों की बातें सुनकर शेयर बाजार  में पैसा लगाते उनके लिए शेयर बाजार से लाभ कमाना सम्भव नहीं बल्कि ऐसे लोग उलटा अपना लगाया हुआ पैसा ही खो बैठते हैं| इसलिए शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले जरूरी है कि शेयर मार्किट की कार्यप्रणाली को अच्छे से समझ लें|

कंपनिया शेयर क्यों बेचती हैं | Why Companies issues shares in Hindi

Company share | Stock kyon jari - sell karti hen | kyon issue kiye jate he share

हर एक कम्पनी का उद्देश्य होता है की वे अपने बिज़नेस व व्यापार को बढ़ाए| व्यापार बढ़ाने और कम्पनी को ऊंचे स्तर तक ले जाने के लिए अधिक पूंजी की आवश्यकता होती है| अधिक पूंजी हासिल करने का सबसे सामान्य तरीका है कि कम्पनी कुछ ऐसे चुनिंदा लोगों से धन एकत्रित करें जो कि कम्पनी के साथ अच्छे व दोस्ताना संबंध रखते हैं| इस तरह कुछ चुनिंदा लोगों से धन लेने के बदले में इन्हे कम्पनी में हिस्सेदारी दे दी जाती है| क्योंकि कम्पनी से दोस्ताना संबंध रखने वालो की संख्या बहुत ही सिमित व कम  होती है इसलिए इस तरीके से अधिक मात्रा में धन एकत्रित नहीं किया जा सकता|

शेयर के प्रकार | शेयर कितने तरह के होते हैं |

Share kitne parkar ke hote hen | kitne tarah ke hote hen

शेयर मुख्यत दो प्रकार के होते हैं :- 1) इक्विटी शेयर और 2) प्रेफरेंस शेयर

इक्विटी शेयर ( Equity Share )  - इक्विटी शेयरों को साधारण शेयर व आर्डिनरी शेयर भी कहा जाता है| इक्विटी शेयर ऐसे शेयर होते हैं जिसे कि निवेशक प्राइमरी और सेकेंडरी मार्किट से खरीदते हैं| जो निवेशक इक्विटी शेयर खरीदते हैं उन्हें इक्विटी शेयर होल्डर कहा जाता है|

सेकंडरी मार्केट क्या है | Secondary Market in Hindi

Secondary market ko jane | kya hota he ye bajar

सेकंडरी मार्केट वे स्थान है जहां उन शेयरों की ट्रेडिंग होती है जो कि आईपीओ के जरिये पहली बार प्राइमरी मार्केट में लाये जाते हैं| जहां प्राइमरी मार्केट में कम्पनी निवेशकों को शेयर बेचती है वहीं सेकंडरी मार्केट में विभिन्न निवेशक आपस में शेयरों की ट्रेडिंग व खरीद - बिक्री करते हैं| स्टॉक एक्सचेंज ही सेकेंडरी मार्केट के कार्यों को नियमित करता है|

प्राथमिक बाजार | प्राइमरी मार्किट क्या है | What is Primary Market

Stock market me primary market kya hoti he 

प्राइमरी मार्किट व प्राथमिक बाजार ऐसा स्थान है जहां कम्पनी पहली बार अपने शेयर, डिबेंचर आदि निवेशकों को खरीदने के लिए प्रस्तुत करती है| कम्पनी द्वारा पहली बार सिक्युरिटीज ( प्रतिभूतियों ) को निवेशकों के लिए अस्तित्व में लाना IPO/आई.पी.ओ (इनिशियल पब्लिक ऑफर) कहलाता है| अर्थात कोई भी कम्पनी IPO को प्राइमरी मार्किट में लाकर नए शेयर और डिबेंचर जारी करती है|

प्राथमिक बाजार के विपरीत सेकेंडरी मार्किट होता है| सेकेंडरी मार्किट में उन सिक्युरिटीज की ट्रेडिंग व खरीद - बिक्री होती है जो की पहले प्राथमिक बाजार में IPO के द्वारा लायी गयी हैं|

स्टॉक एक्सचेंज क्या है | Stock Exchange in Hindi

Stock Exchange kya hota he | kya hai

स्टॉक एक्सचेंज एक ऐसा स्थान है जहां शेयरों की खरीद - बिक्री की जाती है| जब कोई भी कम्पनी पहली बार अपने शेयर लोगों के सामने खरीदने के लिए प्रस्तुत करती है तो उसे आई.पी.ओ IPO कहा जाता है| आई.पी.ओ के द्वारा शेयर खरीदने के बाद यदि निवेशक इन्ही शेयरों को अच्छी कीमत में बेचना चाहता है तो ऐसा उसे स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से ही करना होगा| अर्थात स्टॉक एक्सचेंज एक ऐसा स्थान है जहां IPO द्वारा निवेशकों को बेचे गए शेयरों की ट्रेडिंग व खरीद - बिक्री होती है|

शेयर क्या होता है | What is Share in Hindi

Share kya hota he stock market mai | share market me

शेयर शब्द का मतलब होता है बाँटना व किसी वस्तु, स्थान आदि में हिस्सेदारी प्राप्त करना| व्यवसाय व बिज़नेस  की दृष्टि से देखें तो शेयर का मतलब होता है किसी बिज़नेस में हिस्सेदारी प्राप्त करना| कोई भी कम्पनी अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए लोगों से धन जुटाती है और धन के बदले में लोगों को कम्पनी में हिस्सेदारी दे दी जाती है|