Share Market Hindi Guide

Get all the financial related content ranging from stock | share market to investments, banking, making money, good returns, economy etc. यहां इस ब्लॉग में आपको वित्तीय | फाइनेंसियल संबंधी सभी तरह की जानकारी हिंदी भाषा में भी मिलेगी| शेयर बाजार, निवेश, इन्वेस्टमेंट, बैंकिंग, उचित रिटर्न, इकोनॉमी आदि सभी तरह की जानकारी मिलेगी|

Search This Blog

क्या शेयर बाजार में लगाया गया पैसा सुरक्षित है | निवेश कितना सुरक्षित है

Share bajar me lagaya gaya paisa kitna surakshit hai. Janiye nivesh surakshit hai share market me

शेयर बाजार में निवेश कितना सुरक्षित है यह इस बात पर निर्भर करता है कि निवेशक किस तरीके से बाजार में निवेश करता है| यदि निवेशक बाजार और कंपनियों का अच्छा तकनीकी विश्लेषण करके लम्बे समय के लिए पैसा लगाता है तो निवेशक के लिए शेयर बाजार पूरी तरह सुरक्षित है| इसके विपरीत यदि निवेशक केवल आस पास के लोगों की बातों को सुनकर जल्दी जल्दी मुनाफा कमाने की भावना से शेयर बाजार में निवेश करता है तो ऐसा निवेशक हमेशा जोखिम में बना रहता है या यूँ कहें ऐसे निवेशक का पैसा शेयर बाजार में बिलकुल भी सुरक्षित नहीं होता|

शेयर बाजार के कुछ ऐसे मुख्य नियम है यदि निवेशक द्वारा इनका धैर्य और परिश्रम से पालन किया जाए तो निवेशित पूंजी से बहुत ही अच्छा रिटर्न कमाया जा सकता है| ये नियम हैं :- शेयर खरीदने से पहले कम्पनी की सम्पूर्ण जानकारी हासिल करना, निवेश लम्बी अवधि के लिए करना, निवेशित पूंजी को विभिन्न सेक्टरों में बाँट देना आदि| यदि किसी अच्छी कम्पनी के शेयर लम्बी अवधि के लिए खरीदे जाएँ तो निवेशक कम जोखिम के साथ अधिक मुनाफ़ा कमा लेगा| छोटे छोटे समय अंतराल पर  बाजार में आने वाले उतार चढ़ाव का लम्बी अवधि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता इसलिए लम्बी अवधि के बाद अच्छी कंपनियों के शेयरों के मूल्यों में वृद्धि होती है|

क्योंकि निवेश के अन्य विकल्पों में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला विकल्प शेयर बाजार है इसलिए अधिकतर लोग शेयर बाजार में निवेश के लिए आकर्षित हो जाते हैं| अधिक रिटर्न मिलने के साथ साथ सबसे ज्यादा जोखिम भी शेयर बाजार में ही है| यदि आपको शेयर बाजार का अच्छा ज्ञान नहीं है तो हो सकता है आप अपनी लगाई हुई पूंजी ही डूबा बैठें|

अधिकतर लोग ऐसे होते हैं जो बिना सोचे समझे केवल अपने आस पास के लोगों की बातें सुनकर पैसा लगा देते हैं, ऐसे लोग हमेशा बाजार में उतार चढ़ाव का इन्तजार करते रहते हैं तथा छोटी छोटी अवधि में ही शेयरों की खरीद बिक्री करते रहते हैं| हालांकि ऐसे लोग शुरुआत में कुछ मुनाफा कमा लेते हैं लेकिन लम्बी अवधि के बाद इन्हे बहुत नुक्सान होता है| इस तरह के लोगों के लिए शेयर बाजार बिलकुल भी सुरक्षित नहीं होता| इन सबके विपरीत यदि निवेशक अपनी बचत की पूंजी का उपयोग अच्छी कंपनियों में लम्बी अवधि के लिए करता है तो उसकी निवेशित पूंजी में भविष्य में अच्छी वृद्धि होती है|

यदि ऊपर बताये गए नियमों का धैर्य और परिश्रम से पालन किया जाए तो शेयर बाजार में निवेशक की पूंजी सुरक्षित रह सकती है| शेयर बाजार में निवेश का नजरिया हमेशा लम्बी अवधि का होना चाहिए जिससे न सिर्फ आपकी निवेशित पूंजी सुरक्षित रहेगी तथा भविष्य में रिटर्न भी अच्छा मिल सकेगा|

सुरक्षित निवेश कैसे किया जाए इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़े - शेयर बाजार में सफलता पाने के सुपर तरीके

No comments:

Post a Comment