Share Market Hindi Guide

Get all the financial related content ranging from stock | share market to investments, banking, making money, good returns, economy etc. यहां इस ब्लॉग में आपको वित्तीय | फाइनेंसियल संबंधी सभी तरह की जानकारी हिंदी भाषा में भी मिलेगी| शेयर बाजार, निवेश, इन्वेस्टमेंट, बैंकिंग, उचित रिटर्न, इकोनॉमी आदि सभी तरह की जानकारी मिलेगी|

Search This Blog

शेयर क्या होता है | What is Share in Hindi

Share kya hota he stock market mai | share market me

शेयर शब्द का मतलब होता है बाँटना व किसी वस्तु, स्थान आदि में हिस्सेदारी प्राप्त करना| व्यवसाय व बिज़नेस  की दृष्टि से देखें तो शेयर का मतलब होता है किसी बिज़नेस में हिस्सेदारी प्राप्त करना| कोई भी कम्पनी अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए लोगों से धन जुटाती है और धन के बदले में लोगों को कम्पनी में हिस्सेदारी दे दी जाती है| 

कंपनियों को अपने बिज़नेस को बढ़ाने व चलाने के लिए अधिक मात्रा में धन की आवश्यकता होती है| धन जुटाने के लिए कंपनियां बड़ी संख्या में लोगों को कम्पनी में हिस्सेदारी देती हैं या यूं कहें पूंजी हासिल करने के लिए कंपनियां लोगों को कंपनी के शेयर बेचती हैं| 

जब कोई व्यक्ति किसी कम्पनी के शेयर खरीद लेता है तब वह व्यक्ति उस कम्पनी का 'शेयर होल्डर' कहलाता है| शेयर होल्डर को कम्पनी की हिस्सेदारी से जुड़े फायदे होते हैं तो कम्पनी के बिज़नेस से जुड़े खतरे में भी शामिल होता है| यदि कम्पनी अपना बिज़नेस खत्म करती है तो शेयर होल्डरों को सबसे अंत में भुगतान किया जाता है, जब कम्पनी अपनी सारी देनदारियां (Liabilities) चुकता कर देती है तब बचे हुए धन को शेयर होल्डरों में बांटती है यदि देनदारियां चुकता करने के बाद कम्पनी के पास कुछ नहीं बचता तो शेयर धारकों को कुछ भी नहीं मिलता| 

कम्पनी अपने व्यापार से अर्जित लाभ पर टैक्स व अन्य वार्षिक देनदारियां चुकता करने के बाद लाभ का कुछ हिस्सा वर्ष में एक या दो बार शेयर होल्डरों को उनकी शेयरों की संख्या के अनुपात में डिविडेंड के रूप में बांटती है| यदि कम्पनी को लाभ नहीं होता तो शेयर धारकों को कोई डिविडेंड नहीं दिया जाता| हालांकि लाभ की स्थिति में भी कम्पनी पर यह बाध्यता नहीं होती की वे शेयर धारकों को डिविडेंड दे| डिविडेंड देना या न देना इसका फैसला कम्पनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स द्वारा किया जाता है| 

शेयरों को किसी दूसरे व्यक्ति को हस्तांतरित कर बेचा भी जा सकता है| इस तरह जब कम्पनी अच्छा बिज़नेस कर रही होती है तब अधिक कीमत पर भी लोग कम्पनी के शेयर खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं इस प्रकार अधिक कीमत पर शेयर बेचे जाने से लाभ कमाया जा सकता है| शेयरों की खरीद फरोख्त दो तरीकों से की जाती है 1) वे कंपनियां जो की स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हैं उनके शेयर स्टॉक एक्सचेंज में खरीदें व बेचें जाते हैं| 2) दूसरे तरीके में निवेशक अन्य शेयर होल्डरों से या सीधे कम्पनी से शेयरों को खरीद सकता है|


No comments:

Post a Comment