Share Market Hindi Guide

Get all the financial related content ranging from stock | share market to investments, banking, making money, good returns, economy etc. यहां इस ब्लॉग में आपको वित्तीय | फाइनेंसियल संबंधी सभी तरह की जानकारी हिंदी भाषा में भी मिलेगी| शेयर बाजार, निवेश, इन्वेस्टमेंट, बैंकिंग, उचित रिटर्न, इकोनॉमी आदि सभी तरह की जानकारी मिलेगी|

Search This Blog

शेयर बाजार में कैसे प्रवेश करें | Steps To Enter in Stock Market in Hindi

Share market me kese entry karen | kese parvesh karen stock market me

शेयर बाजार निवेश का ऐसा विकल्प है जिसमे सबसे अधिक रिटर्न मिलता है हालांकि सबसे ज्यादा जोखिम भी  शेयर बाजार में ही होता है| शेयर बाजार से केवल वही निवेशक लाभ कमा सकता है जिसे शेयर बाजार का अच्छा ज्ञान हो| जो लोग आसपास के लोगों की बातें सुनकर शेयर बाजार  में पैसा लगाते उनके लिए शेयर बाजार से लाभ कमाना सम्भव नहीं बल्कि ऐसे लोग उलटा अपना लगाया हुआ पैसा ही खो बैठते हैं| इसलिए शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले जरूरी है कि शेयर मार्किट की कार्यप्रणाली को अच्छे से समझ लें|

Kese shuru karen share market | stock ka business. Niche bataya gya he :-

यदि आप शेयर बाजार और स्टॉक एक्सचेंज में शेयरों की खरीद बिक्री करना चाहते हैं तो इसे ब्रोकर के माध्यम से करना होगा| शेयर बाजार में स्टॉक की ट्रेडिंग केवल वही लोग कर सकते हैं जिन्हे कि स्टॉक एक्सचेंज व शेयर बाजार द्वारा ट्रेडिंग करने के लिए लाइसेंस प्राप्त होता है| क्योंकि ब्रोकर शेयर बाजार के लाइसेंसधारी ब्रोकर होते हैं इसलिए निवेशकों को इन्ही के माध्यम से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करनी पड़ती है| इसलिए यदि शेयर बाजार में प्रवेश करना है तो सबसे पहले एक अच्छा ब्रोकर को चुनें| जब भी निवेशक को शेयर खरीदना या  बेचना होता है तो उसे अपने ब्रोकर को फोन में या मिलकर बताना होता है कि कौन शेयरों की ट्रेडिंग करनी है| बहुत से ब्रोकर ऑनलाइन ट्रेडिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये बिना ब्रोकर से सम्पर्क किये बिना भी घर बैठे ही ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर की मदद से ऑनलाइन ही शेयरों की खरीद फरोख्त की जा सकती है|
शेयर बाजार में प्रवेश करने के लिए जिन जिन स्टेपस को पूरा करने की जरूरत होती है वो सारे स्टेप्स ब्रोकर अपने क्लाइंट के लिए पूरा कर देते हैं लेकिन यहां हम वह सारी कार्यवाहियां देखेंगे जो कि शेयर बाजार में प्रवेश व ट्रेडिंग करने के लिए जरूरी है:-

1) पैन कार्ड (Pan Card) - भारत में किसी  प्रकार के वित्तीय लेन - देन (Financial Transactions) के लिए पैन कार्ड का होना जरूरी है| इसलिए शेयर ट्रेडिंग के लिए भी पैन कार्ड का होना आवश्यक है|

2) डीमेट अकाउंट (Demat Account) - डीमेट अकाउंट ऐसा अकाउंट होता है जिसमे निवेशक के शेयर्स व प्रतिभूतियां ( Securities ) डिजिटली रूप में रखे हुए होते हैं| पहले निवेशकों के पास शेयर्स पेपर सर्टिफिकेट के रूप में मौजूद होते थे लेकिन अब शेयर्स डीमेट अकाउंट में डिजिटली रूप में सुरक्षित रहते हैं|

3) ट्रेडिंग अकाउंट (Trading Account) - ट्रेडिंग अकाउंट ऐसा अकाउंट होता है जिसके माध्यम से ही शेयर्स व स्टॉक की ट्रेडिंग की जाती है| ट्रेडिंग अकाउंट और डीमैट अकाउंट एक दूसरे से लिंक होते हैं| यदि निवेशक तो देखना है की उसके पास कुल कितने शेयर्स हैं तो यह डीमेट अकाउंट से पता चलेगा लेकिन यदि निवेशक को यह देखना है कि उसने किन किन शेयरों में ट्रेडिंग किस किस कीमत पर की है तो यह ट्रेडिंग अकाउंट से पता चलेगा|

4) डीमेट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट को बैंक अकाउंट से भी लिंक करना होता है क्योंकि ट्रेडिंग के दौरान जितने भी पैसे का लेन - देन (Transactions) वे सारा बैंक अकाउंट में ही अपडेट होता है|

5) UIN यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (Unique Identification Number) -  यदि आप बड़े स्तर पर ट्रेडिंग करना चाहते  हैं तो उसके लिए UIN की आवश्यकता होती है उदाहरण के लिए यदि आप एक ही बार 100000 से ऊपर तक की ट्रेडिंग करते हैं तो आपको UIN की आवश्यकता पड़ेगी| साधारण निवेशकों को UIN की जरूरत नहीं होती| 

No comments:

Post a Comment