Mutual Fund kya hota he | Mutul fund kese fayda deta he
म्यूचुअल फंड निवेश का ऐसा तरीका है जो बिना शेयर बाजार में उतरे कम जोखिम के साथ साथ अच्छा रिटर्न देता है| यह ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद होता है जिन्हे शेयर बाजार की कम जानकारी है या जो शेयर बाजार में जोखिम लेने से डरते हैं|
ये फंड निवेश कंपनियों तथा बैंकों द्वारा चलाये जाते हैं| म्यूचुअल फंड निवेशकों के धन को विभिन्न प्रकार की सिक्युरिटीज जैसे शेयर, डिबेंचर, बांड आदि में निवेश करते हैं तथा निवेशकों के पैसों को विभिन्न प्रकार की इंडस्ट्रीस की अच्छी कंपनियों के शेयरों में लगाते हैं| चूँकि निवेशकों का पैसा एक ही तरह की सिक्युरिटीज में लगने के बजाए विभिन्न प्रकार की सिक्युरिटीज तथा विभिन्न प्रकार की इंडस्ट्रीस में लगा हुआ होता है इसलिए इसमें जोखिम कम हो जाता है| क्योंकि ऐसा होना बहुत ही कम सम्भव है कि सभी प्रकार की इंडस्ट्री एक ही समय में मंदी में आ जाए| उदाहरण के लिए यदि म्यूचुअल फंड आपके पैसों को पांच विभिन्न प्रकार की इंडस्ट्रीस में निवेश करता है तो यदि किसी समय में दो इंडस्ट्रीस के शेयरों में मंदी आ जाए और बाकी तीन बची हुई इंडस्ट्रीस के शेयरों में वृद्धि है तो यह वृद्धि घटे हुए शेयरों के नुक्सान को पूरा कर देगी| इस तरह म्यूचुअल फंड लम्बे समय के निवेश में कम जोखिम के साथ साथ नियमित दर से रिटर्न देता है|
म्यूचुअल फंड में फंड मैनेजर्स नियुक्त किये जाते हैं| निवेशकों के पैसों को यही फंड मैनेजर्स बाजार में लगाते हैं| इन फंड मेनेजर्स को बाजार का अधिक ज्ञान और लम्बे समय का अनुभव होता है| इन्हे बाजार का अच्छा तकनीकी ज्ञान होता है| इस तरह म्यूचुअल फंड में निवेशकों का पैसा कुशल हाथों में होता है|
निवेशकों का पैसा कुशल बाजार विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सिक्योरिटीज, विभिन्न सेक्टरों आदि में लगाकर म्यूचुअल फंड निवेश का ऐसा विकल्प देता है जो न सिर्फ अच्छा रिटर्न देता है बल्कि शेयर बाजार के मुकाबले यहां जोखिम भी बहुत कम होता है|

No comments:
Post a Comment